भारत की 'रॉकेट वुमन' की पहनी साड़ी अमेरिका ने अपने म्यूजियम में लगाई, कौन हैं नंदिनी हरिनाथ?
स्मिथसोनियन म्यूजियम (अमेरिका) में 'रॉकेट वुमन' के नाम से मशहूर नंदिनी हरिनाथ की साड़ी प्रदर्शित की गई है। म्यूजियम ने कहा, "उन्होंने यह साड़ी उस दिन पहनी थी जब ISRO का अंतरिक्ष यान पृथ्वी की कक्षा छोड़कर मंगल-ग्रह की 300 दिन की यात्रा पर रवाना हुआ था।" उन्होंने 20-वर्षों के करियर में 14 से अधिक मिशनों पर काम किया है।