भारत की 'शहज़ादी' को UAE में कभी भी दी जा सकती है फांसी, फोन पर पिता से कहा- आखिरी कॉल है

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांदा (यूपी) की रहने वाली शहज़ादी (24) के माता-पिता ने बताया है कि दुबई (यूएई) में एक बच्चे की हत्या के दोष में शहज़ादी की फांसी का वक्त मुकर्रर हो चुका है और सुबह उसे फांसी हो सकती है। पिता ने बताया कि बेटी का फोन आया था और उसने कहा कि यह उसका आखिरी कॉल है।