भारत की 'शहज़ादी' को दुबई में क्यों दी जा रही है फांसी?
यूपी की युवती शहज़ादी को दुबई में कभी भी फांसी दी जा सकती है। वह वहां एक दंपति के 4-माह के बच्चे का खयाल रखती थी और अचानक उसकी मौत होने पर दंपति ने शहज़ादी पर आरोप लगाया था। शहज़ादी के पिता के मुताबिक, बच्चे को उसकी मां टीका लगवाने गई थी जिसके बाद हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हुई।