एक रिपोर्ट के मुताबिक, एचसीएल के फाउंडर शिव नाडर $34.7 बिलियन की नेटवर्थ के साथ भारत में टेक्नोलॉजी जगत के सबसे अमीर दिग्गज हैं। उनके बाद अज़ीम प्रेमजी ($11.8 बिलियन), एनआर नारायण मूर्ति ($4.4 बिलियन), राधा वेम्बु ($3.3 बिलियन), एस गोपालकृष्णन ($3.2 बिलियन), नंदन नीलेकणी ($2.9 बिलियन), संजीव बिखचंदानी, एस वेम्बु, के दिनेश और आनंद देशपांडे का स्थान है।