बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500 लिस्ट 2024 के अनुसार, सबसे मूल्यवान सरकारी कंपनियों की सूची में शीर्ष पर एसबीआई है जिसका बाज़ार पूंजीकरण ₹7.69 लाख करोड़ है। इसके बाद एलआईसी, एनटीपीसी, ओएनजीसी, हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, कोल इंडिया, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का स्थान है।