भारत के 2 डेलीगेशन गुयाना व बहरीन के लिए रवाना; ओवैसी बोले- आतंकवादी शिविर चला रहा पाक
आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक मुहिम के तहत भारतीय सांसदों के 2-प्रतिनिधिमंडल गुयाना (दक्षिण अमेरिका) और बहरीन रवाना हुए हैं। कांग्रेस नेता शशि थरूर की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल गुयाना और बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल बहरीन रवाना हुआ। थरूर के प्रतिनिधिमंडल में शामिल एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "पाकिस्तान आतंकवादी शिविर चला रहा है...जिसपर बात की जाएगी।"