भारत के 5 मंदिर जहां वीज़ा पाने के लिए मन्नत मांगते हैं लोग

भारत में 5 मंदिर ऐसे हैं जहां लोग विदेश यात्रा के लिए वीज़ा को लेकर मन्नत मांगते हैं। हैदराबाद का चिलकुर बालाजी मंदिर, गुजरात के अहमदाबाद का चमत्कारी हनुमान मंदिर, चेन्नई का लक्ष्मी वीज़ा गणपति मंदिर इनमें शामिल हैं। दिल्ली के नेब सराय के हनुमान मंदिर में वीज़ा पाने के लिए लोग 41 दिन तक मांस, लहसुन-प्याज़ त्याग देते हैं।