भारत के 95% हिस्से पर छाए मॉनसून के बादल, क्या हैं इसकी 3 बड़ी वजह?
22-जुलाई को जारी सैटेलाइट तस्वीरों में भारत का 95% हिस्सा मॉनसूनी बादलों से ढका दिखा। वैज्ञानिकों ने इसके लिए सक्रिय मॉनसून ट्रफ, बंगाल की खाड़ी में बार-बार बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से मिल रही नमी को ज़िम्मेदार बताया। आईएमडी ने भारत के कुछ हिस्सों में 21% वर्षा की कमी दर्ज की।