भारत के CT जीतने के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर के लिए सूर्यकुमार यादव ने लिखा नोट

भारत के चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद भारतीय टी20I कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के लिए एक नोट लिखा है। सूर्यकुमार ने लिखा, "मुश्किल रास्ते अक्सर खूबसूरत मंज़िल तक ले जाते हैं, आपको हमेशा उन कठिन रास्तों पर चलना पसंद रहा है।" यादव ने आगे लिखा, ''बधाई हो गौती भाई।"