राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा है, "भारत की यूपीआई टेक्नोलॉजी की सफलता से दुनिया के कई विकसित देश प्रभावित हैं...आज 50% से ज़्यादा रियल टाइम डिजिटल ट्रांज़ैक्शन भारत में हो रहा है।" उन्होंने कहा, "सरकार ने डिजिटल तकनीक को सामाजिक न्याय और समानता के एक टूल के तौर पर इस्तेमाल किया है।"