inshorts

भारत की अनमोल सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है होली का त्योहार: राष्ट्रपति मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, "हर्षोल्लास का यह पर्व एकता व प्रेम का संदेश देता है। यह त्योहार भारत की अनमोल सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है।" उन्होंने कहा, "इस अवसर पर हम सब मिलकर भारत माता की संतानों के जीवन में प्रगति, समृद्धि और खुशियों के रंग भरने का संकल्प लें।"