भारत के अलावा किन देशों की मुद्रा का नाम भी है रुपया?

भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल और इंडोनेशिया समेत कई देशों की मुद्रा का नाम है रुपया है। गौरतलब है कि इंडोनेशिया में इंडोनेशियाई रुपया, मालदीव्स में मालदीवियन रूफिया, सेशेल्स में सेशेल्सी रुपया, मॉरिशस में मॉरिशयन रुपया, श्रीलंका में श्रीलंकाई रुपया, पाकिस्तान में पाकिस्तानी रुपया और नेपाल में नेपाली रुपया का इस्तेमाल होता है।