भारत की आपत्ति के बाद यूके में रोकी गई नागालैंड निवासी की खोपड़ी की नीलामी
नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के विरोध के बाद नागालैंड के एक निवासी की खोपड़ी को यूके में एक नीलामी से हटा लिया गया है। मुख्यमंत्री ने खोपड़ी की नीलामी को 'अमानवीय' बताया था। स्वान फाइन आर्ट नामक प्राइवेट ब्रिटिश ऑक्शन हाउस ने इसे £3,500 (₹3.84 लाख) से £4,000 (₹4.39 लाख) की अनुमानिक कीमत पर बिक्री के लिए रखा था।