भारत का इकलौता शहर जहां बैन हैं प्याज़-लहसुन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
जम्मू-कश्मीर के कटरा में प्याज़ और लहसुन के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध है। यहां किसी होटल या रेस्टोरेंट में इनका इस्तेमाल नहीं होता और न ही सब्ज़ी बाज़ारों में ये मिलते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धार्मिक माहौल की पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने यह नियम बनाया है जिसका स्थानीय लोग भी सख्ती से पालन करते हैं।