भारत के इन 4 ऑफबीट डेस्टिनेशन पर पति के साथ जन्मदिन का जश्न मना सकती हैं महिलाएं

दिल्ली से 8-घंटे की दूरी पर मौजूद अल्मोड़ा (उत्तराखंड) ऐसा ऑफबीट डेस्टिनेशन है जहां महिलाएं अपने पति के साथ जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए जा सकती हैं। इसके अलावा महिलाएं त्रियुगीनारायण गांव (रुद्रप्रयाग) जा सकती हैं जहां भगवान शिव और मां पार्वती की शादी हुई थी। इसके अलावा पावलगढ़ (उत्तराखंड) और जिभी गांव (हिमाचल प्रदेश) भी जा सकते हैं।