भारत के इनकार के बावजूद ट्रंप ने 'भारत ने घटाई रूसी तेल खरीद' दावे को दोहराया

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने फिर दावा किया कि उन्होंने यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत को रूसी तेल खरीद घटाने के लिए राज़ी किया। भारत द्वारा इस दावे को खारिज किए जाने के बावजूद उन्होंने कहा, "चीन ने रूसी तेल खरीद कम की है...भारत ने पूरी तरह रोक दी है।" उन्होंने यह बयान शी जिनपिंग से मुलाकात से पहले दिया।

Load More