भारत के इस मंदिर में शिवलिंग पर नींबू-मिर्च और बैंगन चढ़ाते हैं श्रद्धालु

इटावा (उत्तर प्रदेश) स्थित श्री कुंडेश्वर मंदिर में श्रद्धालु शिवलिंग पर नींबू-हरी मिर्च, टमाटर व बैंगन आदि सब्ज़ियां चढ़ाते हैं। मान्यता है कि जिन किसानों के खेतों में यह सब्ज़ियां उगती हैं वे भगवान को खुश करने के लिए अपने खेतों की सब्ज़ियां चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि शिवलिंग को मुगल काल में उखाड़ने की कोशिश की गई थी।