भारत का एयर डिफेंस सिस्टम हो सकता और भी मज़बूत, रूस ने ऑफर किया S-350 वित्याज
भारत की एयर डिफेंस क्षमता बढ़ाने के लिए रूस ने S-350 वित्याज सिस्टम ऑफर किया है। रूसी कंपनी रोस्टेक के मुताबिक, यह मीडियम/शॉर्ट रेंज सिस्टम 120-किमी तक फाइटर जेट और करीब 30-किमी तक बैलिस्टिक मिसाइलें रोक सकता है। अगर डील पूरी होती है तो प्रत्येक लॉन्चर 12-मिसाइलों की क्षमता वाला S-350 वित्याज भारतीय डिफेंस में शामिल S-400 को मज़बूती देगा।