भारत को एशिया में सर्वाधिक धाक रखने वाले देशों में तीसरा स्थान मिलने पर इंडेक्स में क्या कहा गया?
एशिया पावर इंडेक्स-2024 में जापान को पीछे छोड़ते हुए भारत तीसरी सबसे बड़ी शक्ति (अमेरिका व चीन के बाद) बन गया है। इंडेक्स में इसका श्रेय भारत की विशाल जनसंख्या, तेज़ी से विकसित होती अर्थव्यवस्था और मज़बूत कूटनीतिक प्रयासों को दिया गया है। इंडेक्स में लिखा है कि भारत ने महामारी के बाद बड़े स्तर पर आर्थिक सुधार किए हैं।