भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद ICC ने शेयर की जेमिमा की कीचड़ से सनी जर्सी की तस्वीर
महिला विश्वकप-2025 के सेमीफाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद मैच में शतक लगाने वालीं जेमिमा रॉड्रिग्स की कीचड़ से सनी जर्सी की तस्वीर वायरल हो गई है। आईसीसी ने तस्वीर शेयर कर जेमिमा की तुलना गौतम गंभीर की वनडे पुरुष विश्वकप-2011 के फाइनल में कीचड़ से सनी जर्सी से की। उसने लिखा, "नंबर-3...कीचड़ से सनी जर्सी...मैच जिताऊ पारियां।"