भारत की ऐतिहासिक महिला विश्व कप जीत के बाद स्टेडियम में मौजूद रोहित शर्मा हुए भावुक

भारतीय महिला टीम द्वारा अपना पहला वनडे विश्व कप खिताब जीतने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भावुक हो गए। स्टेडियम से फाइनल देख रहे रोहित आसमान की ओर देखते हुए भावुक नज़र आए और उनकी तस्वीर वायरल हो गई। नवी मुंबई में हुए महिला वनडे विश्व कप फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराया।