भारत इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में 8 शहरों में 8 मैचों की वाइट बॉल सीरीज़ खेलेगा। भारत 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक 3 मैचों की वनडे सीरीज़ खेलेगा जिसके मैच पर्थ, एडिलेड और सिडनी में खेले जाएंगे। वहीं, 29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक 5 अलग-अलग शहरों में 5 मैचों की टी20I सीरीज़ खेली जाएगी।