भारत की ओर बढ़ते ज्वालामुखी की राख के गुबार की डरावनी सैटेलाइट तस्वीर आई सामने
इथियोपिया में हेली गूबी ज्वालामुखी के फटने के बाद राख के गुबार के भारत की ओर बढ़ने की एक सैटेलाइट तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में यह गुबार 23 नवंबर को लाल सागर के ऊपर दिखा। गौरतलब है, राख का गुबार सोमवार रात 11 बजे तक भारतीय उपमहाद्वीप में पहुंच गया था और अब चीन की ओर बढ़ रहा है।