भारत की ओर से तीसरा सबसे तेज़ टी20I शतक जड़ने वाले बल्लेबाज़ बने 22 वर्षीय तिलक वर्मा
22-वर्षीय बल्लेबाज़ तिलक वर्मा ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20I सीरीज़ के चौथे मैच में 41-गेंदों पर शतक जड़ा और यह उनका दूसरा टी20I शतक है। वह भारत की ओर से तीसरा सबसे तेज़ टी20I शतक जड़ने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। भारत की ओर से सबसे तेज़ टी20I शतक का रिकॉर्ड रोहित शर्मा (35-गेंद) के नाम है।