भारत की ओर से बाढ़ का अलर्ट मिलने के बाद पाक ने 1 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
भारत द्वारा लबालब भरे बांधों से पानी छोड़े जाने और उफनती नदियों के चलते पाकिस्तान ने अपने निचले सीमावर्ती इलाकों से 1 लाख से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। इससे पहले भारत ने बीते कुछ महीनों में पहली बार पाकिस्तान से कूटनीतिक संपर्क कर उसे सीमापार बाढ़ को लेकर चेताया था।