विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा में बताया कि वर्तमान में 86 देशों की जेलों में कुल 10,152 भारतीय नागरिक बंद हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, सबसे अधिक 2,633 भारतीय नागरिक सऊदी अरब की जेलों में बंद हैं। इसके बाद यूएई (2,518), नेपाल (1,317), कतर (611), कुवैत (387), मलेशिया (338) व यूके (288) का स्थान है।