भारत के किन 10 शहरों में लगता है सबसे ज़्यादा ट्रैफिक जाम, सूची हुई जारी
टॉम टॉम ट्रैफिक इंडेक्स-2025 के मुताबिक, भारत में सबसे ज़्यादा ट्रैफिक जाम बेंगलुरु में लगता है जहां 15 मिनट में औसतन 4.2 किलोमीटर की दूरी तय हो पाती है। इसके बाद पुणे, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, जयपुर, चेन्नई, हैदराबाद, एर्नाकुलम और अहमदाबाद का स्थान है। बकौल इंडेक्स, बेंगलुरु में रश आवर में लोगों के 7 दिन/वर्ष ट्रैफिक में गुज़र जाते हैं।