भूकंप के लिए भारत को चार भूकंपीय क्षेत्रों (जोन II, III, IV और V) में विभाजित किया गया है जिनमें जोन V भूकंपीय दृष्टि से सबसे अधिक सक्रिय और जोन II सबसे कम सक्रिय क्षेत्र है। जोन V के प्रमुख शहर भुज, गुवाहाटी, इंफाल, पोर्ट ब्लेयर और श्रीनगर हैं जबकि जोन IV में दिल्ली, कोलकाता, चंडीगढ़ और पटना शामिल हैं।