भारत की कालीन नगरी भदोही (यूपी) के कारीगरों ने दुनिया का सबसे बड़ा हस्तनिर्मित कालीन तैयार कर 'गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में अपना नाम दर्ज कराया है। 12,464.29 वर्गमीटर के एस कालीन को 1,000 से अधिक कारीगरों ने 6 महीने से अधिक समय में तैयार किया। कालीन को कज़ाकिस्तान की राजधानी अस्ताना स्थित ग्रैंड मस्जिद में बिछाया गया है।