भारत की किरण नवगिरे ने रचा इतिहास, जड़ा महिला टी20 क्रिकेट का सबसे तेज़ शतक

महाराष्ट्र की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी किरण नवगिरे ने महिला टी20 क्रिकेट का सबसे तेज़ शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। नवगिरे ने पंजाब के खिलाफ सीनियर वीमेन्स टी20 ट्रॉफी के मैच में 34 गेंदों में शतक जड़कर यह उपलब्धि हासिल की। यह रिकॉर्ड पहले न्यूज़ीलैंड की सोफी डिवाइन (घरेलू टी20 में 36 गेंदों पर) के नाम था।