भारत को खिलौनों का ग्लोबल हब बनाने की है योजना, मेड इन इंडिया को मिलेगा बढ़ावा

केंद्र सरकार का भारत को खिलौनों का वैश्विक केंद्र बनाने की योजना है और बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 'मेड इन इंडिया' का प्रतिनिधित्व करते हुए खिलौने बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्लस्टर्स, हुनर और निर्माण का उचित माहौल विकसित करने पर ज़ोर दिया जाएगा ताकि गुणवत्तापूर्ण और अनोखे किस्म के खिलौने बनाए जा सकें।