भारत के खिलौनों की दुनिया में बढ़ी धाक, 7 साल में 89% बढ़ा एक्सपोर्ट
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के अनुसार, 2018-19 की तुलना में वित्तवर्ष 2025-26 के दौरान भारत से खिलौनों के निर्यात में 89.1% का उछाल दर्ज किया गया है। वहीं, विदेशी खिलौनों पर निर्भरता कम हुई है और आयात में 37.5% की कमी आई है। अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे बड़े देश भी भारतीय खिलौने खरीद रहे हैं।