भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के टॉप 4 बल्लेबाज़ों ने जड़े अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट का पहला दिन 311/6 के स्कोर पर खत्म किया जिसमें उसके टॉप-4 बल्लेबाज़ों ने अर्धशतक जड़े। ऑस्ट्रेलिया के 19-वर्षीय डेब्यूटेंट सैम कोंस्टास ने 60(65), उस्मान ख्वाजा ने 57(121) और मार्नस लाबुशेन ने 72(145) रन बनाए। स्टीव स्मिथ 68(111) रन बनाकर नाबाद हैं और पहले दिन भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह ने 3-विकेट लिए।