भारत के खिलाफ नहीं होने देंगे श्रीलंका की ज़मीन का इस्तेमाल: श्रीलंका के राष्ट्रपति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति ने कहा, "मैंने भारत के प्रधानमंत्री को यह आश्वासन दिया है कि हम अपनी ज़मीन का इस्तेमाल किसी भी तरह से भारत के खिलाफ नहीं होने देंगे। भारत के लिए हमारा समर्थन जारी रहेगा।"