भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का एलान
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी 14 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। इंग्लैंड ने जेमी ओवर्टन को 3 वर्ष बाद टीम में जगह दी है जिन्हें चोटिल हुए गस एटकिंसन के स्थान पर चुना गया है। गौरतलब है, इंग्लैंड और भारत के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज़ 20 जून से खेली जाएगी।