इंग्लैंड ने गुरुवार को नागपुर में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज़ के पहले मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का बुधवार को एलान कर दिया। इंग्लैंड के प्लेइंग इलेवन में नवंबर 2023 के बाद पहली बार जो रूट को शामिल किया गया है। प्लेइंग इलेवन में फिल सॉल्ट, हैरी ब्रूक, कप्तान जॉस बटलर, जोफ्रा आर्चर व साकिब महमूद शामिल हैं।