भारत के खिलाफ मैच में गुस्सा दिखाना पाकिस्तानी प्लेयर को पड़ा भारी, ICC ने सुनाई कड़ी सज़ा

पाकिस्तान की क्रिकेटर सिदरा अमीन को कोलंबो में भारत के खिलाफ मैच में आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है। सिदरा ने आउट होने के बाद पिच पर ज़ोर से बल्ला मारा था। उन्हें आर्टिकल 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया और उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया।