भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान के डगआउट में दिखा सांप
भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 मैच से पहले कोलंबो में पाकिस्तान के डगआउट में एक सांप दिखा है। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। पाकिस्तान के खिलाड़ियों के ट्रेनिंग के लिए वेन्यू पर पहुंचने से ठीक पहले डगआउट में सांप दिखा। एक फैन ने कमेंट किया, "श्रीलंका के मैदान पर ऐसा पहली बार नहीं हुआ है।"