भारत के खिलाफ संयुक्त रूप से सर्वाधिक टेस्ट शतक जड़ने वाले बल्लेबाज़ बने स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ संयुक्त रूप से सर्वाधिक टेस्ट शतक (10) जड़ने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। स्मिथ ने रविवार को ब्रिसबेन टेस्ट में अपनी पहली पारी में शतक लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। स्मिथ के अलावा इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जो रूट ने भी भारत के खिलाफ टेस्ट में 10 शतक जड़े हैं।