भारत के गणतंत्र दिवस की परेड के इतिहास में कब-कब मुख्य अतिथि रहा है पाकिस्तान?
भारत के गणतंत्र दिवस की परेड में पाकिस्तान 2-बार मुख्य अतिथि रहा है। पहली बार जनवरी-1955 में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के निमंत्रण पर पाकिस्तानी गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मुहम्मद शामिल हुए थे। वहीं, दूसरी बार जनवरी-1965 में प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कार्यकाल में पाकिस्तानी कृषि मंत्री राणा अब्दुल हमीद मुख्य अतिथि के तौर पर परेड में शामिल हुए थे।