पुणे (महाराष्ट्र) में भारतीय क्रिकेट टीम के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का जश्न मना रहे एक युवक की कहासुनी के बाद चाकू से गोदकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें युवक से मारपीट की जा रही है। बीजेपी विधायक सिद्धार्थ शिरोले ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं।