भारत को चेतावनी देने की कोशिश करते हुए लड़खड़ाई पाकिस्तानी पीएम की ज़ुबान, सामने आया वीडियो

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भारत को चेतावनी देते समय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ की ज़ुबान लड़खड़ा गई जिसका वीडियो वायरल हो गया है। सिंधु जल संधि को लेकर बात करते हुए शहबाज़ आगे बढ़ने से पहले बार-बार 'भारत' शब्द दोहराते दिखे। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के हिस्से का...पानी रोकने की कोई भी कोशिश युद्ध की पहल मानी जाएगी।"

Load More