भारत को चीन के करीब लेकर जा रहे ट्रंप, गर्त में है अमेरिकी ब्रैंड: पूर्व अमेरिकी NSA
भारत से टैरिफ विवाद के बीच पूर्व अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की व्यापारिक नीतियों की आलोचना की है। बकौल जेक, ट्रंप अपनी भारी-भरकम टैरिफ नीति से भारत को चीन के करीब लेकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "हालात यह हैं कि...चीन वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय खिलाड़ी है...जबकि अमेरिकी ब्रैंड गर्त में जा रहा है।"