inshorts

भारत को चीन संग ट्रेड बढ़ाना चाहिए, एक देश पर निर्भर रहना गलत: पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार

भारत के जाने-माने अर्थशास्त्री व पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार कौशिक बसु ने कहा है कि भारत-चीन के बीच व्यापारिक और निवेश संबंधों को और मज़बूत करना जरूरी है। बकौल बसु, अच्छे रिश्तों के साथ भारत को 'चीन-प्लस-वन' स्ट्रैटेजी अपनानी चाहिए यानी उसपर निर्भर रहने के बजाय उसके द्वारा सप्लाई रोके जाने पर किसी दूसरे देश से विकल्प रखना चाहिए।