भारत की जीत के बाद केएल राहुल ने मैदान में रोते हुए फैन को लगाया गले
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार को हुए चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के सेमीफाइनल में भारतीय बल्लेबाज़ केएल राहुल ने मैच-विनिंग छक्का लगाया। भारत की जीत के बाद रोता हुआ एक फैन केएल राहुल की तरफ उन्हें गले लगाने दोड़ पड़ा और राहुल ने भी उसे गले लगा लिया। गौरतलब है कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में 4 विकेट से हराया।