भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने मैदान पर 'बच्चे की तरह' उछल-उछलकर डांस किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। भारतीय खिलाड़ियों द्वारा ट्रॉफी उठाए जाने के दौरान गावस्कर डांस करते दिखे। इस दौरान क्रिकेट प्रेज़ेंटर मयंती लैंगर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।