भारत को जिस रॉकेट को बनाने से रोकना चाहता था यूएस, वही उसके सबसे महंगे 'सैटलाइट' को भेजेगा स्पेस

नासा-इसरो 30 जुलाई को भारत-निर्मित जीएसएलवी रॉकेट से ₹13,000-करोड़ की लागत वाले दुनिया और नासा के सबसे महंगे अर्थ-इमेजिंग सैटेलाइट 'निसार' को लॉन्च करेंगे। 1990s में रूस के रेडी-मेड क्रायोजनिक इंजन का इस्तेमाल करके जीएसएलवी बनाया गया था। भारत इसकी टेक्नोलॉजी लेना चाहता था लेकिन अमेरिका के दबाव के आगे भारत इसमें असफल रहा और 20-वर्ष बाद उसे सफलता मिली।