भारत की झोली में आए दो और गोल्ड, एशियन गेम्स में एक ही दिन में 5 स्वर्ण पदक जीते
एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार को भारत ने दो और गोल्ड मेडल जीते। बॉक्सर अंकुश पंघाल और पहलवान सुजीत कलकल ने अपने-अपने फाइनल में जीत दर्ज की। इसके साथ ही शुक्रवार को भारत के गोल्ड मेडल की संख्या पांच हो गई। इससे पहले महिला रिकर्व तीरंदाज़ी टीम, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन और परवीन हुड्डा ने भी गोल्ड जीता था।