यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के प्रवक्ता ने बताया है कि ब्रिटिश सरकार अपने देश में आधार जैसी डिजिटल पहचान-पत्र सेवा की व्यवस्था बनाना चाहती है। भारत दौरे के दौरान स्टार्मर ने इन्फोसिस के को-फाउंडर नंदन नीलेकणि से मुलाकात की जो आधार परियोजना लागू होने के समय यूआईडीएआई के चेयरमैन थे। भारत में 2009 में आधार सेवा शुरू हुई थी।