भारत की तरफ से महिला वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली स्पिनर बनी दीप्ति शर्मा
भारतीय ऑल-राउंडर दीप्ति शर्मा महिला वनडे क्रिकेट में भारत की तरफ से सर्वाधिक विकेट (143) लेने वाली स्पिनर बन गई हैं। दीप्ति ने वनडे विश्व कप 2025 के पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ 3 विकेट लेने के साथ यह उपलब्धि हासिल की और उन्होंने पूर्व महिला क्रिकेटर नीतू डेविड को पीछे छोड़ दिया है।